Tuesday, June 23, 2026
मध्य-प्रदेश

यहां अचानक पुल से नदी में गिरी बोलेरो; पांच महिलाओं समेत 8 की मौत; कई घायल…..मचा कोहराम..……6 की हालत नाज़ुक

मध्यप्रदेश। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क 

दामोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हादसे की खबर सामने आई है। दमोह के नोहटा थाना अंतर्गत बनवार मार्ग पर सिमरी के समीप महादेव घाट के पुल पर एक बोलेरो अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। नदी में बोलेरो जीप के गिर जाने से 8 लोगों की मौत हो गई यह सभी जबलपुर जिले के बेलखेड़ा के निवासी थे।

वहीं बताया जा रहा है 8 लोगों में 5 महिलाएं और बच्ची भी शामिल थीं। साथ ही 6 लोग इस हादसे में घायल हुए हैं।घटना की जानकारी रखते ही पुलिस प्रशासन के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए सभी घायलों को दमोह के जिला अस्पताल भेजा गया है। 

बोलेरो आज सुबह 11:00 बजे के करीब अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। इसमें सवार एक दर्जन से अधिक लोगों में एक बच्ची सहित पांच महिलाओं की मौत हो गई। इस प्रकार इस घटना में 8 लोगों की मौत तथा 6 के घायल होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि मंगलवार की सुबह जबलपुर जिले के कटंगी पौड़ी गांव के समीप के निवासी दो बोलोरो गाड़ियों से दमोह जिले के हिंडोरिया थाना अंतर्गत ग्राम घाटपिपरिया के समीप किसी के यहां से कैंसर की दवाई लेकर लौट रहे थे।

इसी बीच सिमरी के पास सुनार नदी के पुल पर एक बोलेरो के अनियंत्रित होने से नदी में गिर गई जिससे उसमें सवार एक दर्जन से अधिक लोगों में 8 लोगों की मौत हो गई जिसमें एक बच्ची भी शामिल है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *