एकतरफा प्यार में सिरफिरे युवक ने दिया खाैफनाक अंजाम, शादी से 10 दिन पहले युवती की गोली मारकर हत्या……मचा कोहराम, तैनात हैं भारी पुलिसबल
बिजनौर, लखनऊ। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। स्वजन के साथ अपनी शादी के लिए बाजार में खरीदारी करने घर जा रही युवती की गांव के ही एक युवक ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी।

युवती की एक मई को बरात आनी थी। आरोपित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में सामने आया है कि युवक की कॉलेज के समय में युवती से दोस्ती थी। वह उससे शादी करना चाहता था। दो साल से युवती पर शादी के लिए दवाब बना रहा था। युवती की शादी दूसरी जगह तय हो गई तो उसने गोली मारकर हत्या कर दी।





