चकिया – नगर पंचायत के इस सभासद ने DM को मंत्री के नाम से सम्बोधित पत्र सौंपा…. डीएम ने एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट देने का दिया आदेश.…अभी तक है अधूरा, नहीं हुआ बाउंड्रीवॉल, पूरा कर करें आवंटित
चकिया, चंदौली।
नगर पंचायत के वार्ड नंबर 4 के सभासद केशरी नंदन ने वार्ड कबीर नगर में सालों पूर्व बनाए गए आई०एच०एस०डी०पी योजना अन्तर्गत बने आवास के चारों तरफ वाउण्ड्रीवाल व जो कार्य अधूरा है उसे पूरा कराकर नगर पंचायत को सुपुर्द करने व खाली पड़े कमरों को गायत्री मंदिर के पास नहर के पटरी पर जीवन यापन करने वाले लोगों को आवंटित को लेकर
जिलाधिकारी निखिल टी फूंडे से आवास पर जाकर मुलाकात कर जनपद के प्रभारी मंत्री संजीव गोड़ व जिलाधिकारी के नाम से सम्बोधित पत्र सौंपा। पत्र पर जिलाधिकारी ने तत्काल डूडा विभाग को एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट देने का आदेश दिया।
बता दें कि नगर पंचायत के युवा सभासद ने की बार यह मुद्दा तहसील दिवस में उठा रहे थे। लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। मामले को सभासद ने जनपद के प्रभारी/ योगी सरकार के समाज कल्याण मंत्री संजीव गोड़ को अवगत कराया। जिसके बाद गुरुवार को शाम को चंदौली स्थित जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय पर जाकर जिलाधिकारी से सभासद ने मुलाकात कर पत्र सौंपा।







