होली पर डांस के दौरान हुआ कुछ ऐसा… भाई ने कर दी छोटे भाई हत्या; मातम में बदलीं खुशियां
बरेली, लखनऊ। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
बरेली में शुक्रवार को होली पर जश्न मनाने के दौरान दो भाइयों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि शराब के नशे में धुत बड़े भाई ने छोटे भाई के सीने पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी। यह वारदात प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के मुताबिक प्रेम नगर थाना क्षेत्र के आवास विकास इलाके में रहने वाले 50 साल के हरविंदर सिंह अपने छोटे भाई 35 वर्षीय गुरमीत सिंह के साथ होली के गानों पर खाते-पीते शराब के नशे में डीजे पर घर के सामने डांस कर रहे थे। दोनों भाई घर में ही होली का इंजॉय कर रहे थे। तभी छोटे भाई ने बड़े भाई हरविंदर सिंह से उनकी पत्नी को लेकर कोई टिप्पणी कर दी।







