महाकुंभ में ब्लास्ट हुआ हॉट एयर बैलून, दो बच्चों समेत छह लोग झुलसे…..कराया गया भर्ती , जमीन से उड़ते ही फट गया बैलून
इलाहाबाद, लखनऊ। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
महाकुंभ नगर। प्रयागराज में सेक्टर 20 में सोमवार को हीलियम गैस से भरा हॉट एयर बैलून फट गया। इससे दो बच्चों समेत छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इन्हें एंबुलेंस से उप केंद्रीय अस्पताल पहुंचाया गया है।
एम्स रायबरेली के द्वारा संचालित ICU में इनका प्राथमिक इलाज करने के बाद स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के बर्न यूनिट भेज दिया गया है। 50 वर्षीय मयंक के अलावा अन्य पांच लोगों के चेहरे और हाथ पर आग की मामूली लपट लगी। एक प्राइवेट एजेंसी के द्वारा सेक्टर 20 में हॉट एयर बैलून की व्यवस्था की गई है।







