महाकुंभ में भगदड़…..… बाद सीएम योगी ने अखाड़ों से की बात; 17 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल, PM ने सीएम योगी से किया बात
पहली सूचना में 17 लोगों के मरने की सूचना मिली
प्रयागराज, लखनऊ। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज
संगम नगरी मंगलवार की रात अमंगल हो गई। महाकुंभ में भीड़ का दबाव इतना बढ़ा कि भगदड़ मच गई। इसमें 17 लोगों की मौत हो गई, हालांकि मरने वालों की संख्या कहीं अधिक बताई जा रही है। बड़ी संख्या में लोग घायल हैं।
महाकुंभ के अस्पताल में घायलों को लेकर आने वाली एंबुलेंस का तांता लगा हुआ है। राहत और बचाव कार्य में पूरा प्रशासन जुटा हुआ है। दर्दनाक हादसा रात करीब दो बजे संगम तट के पास हुआ।




