8 महीने के प्रयास और 12 मीटिंग के बाद हटाया यह का मंदिर, सुरक्षा में तैनात रही फोर्स…… 3 सीओ व 4 थानों की फोर्स के साथ पीएसी के जवान रहे….
वाराणसी पोस्ट न्यूज नेटवर्क
लहरतारा-बीएचयू फोरलेन की जद में आ रहे मंडुवाडीह चौराहे के पास से शनिवार की आधी रात के बाद मंदिर हटा दिया।
चार थानों की पुलिस, एक कंपनी पीएसी, तीन सीओ और एडीसीपी की मौजूदगी में मंदिर हटाने का काम चला। इस मंदिर को हटाने की प्रक्रिया आठ महीने से चल रही थी। 12 मीटिंग भी हुई थी, लेकिन सहमति नहीं बन पा रही थी।





