तीन बच्चों की मां पर आया युवक का दिल, लव अफेयर के बाद बीच सड़क रचाई शादी
बिहार, पटना। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज
भागलपुर के नवगछिया थाना इलाके के हड़िया पट्टी बाजार में एक अजीबो-गरीब घटना घटी, जब स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने एक प्रेमिका (तीन बच्चों की मां) और उसके प्रेमी को पकड़कर घाट ठाकुरबाड़ी परिसर में सिंदूरदान करवाकर शादी करवा दी। घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ी हुई थी, रविवार को इस घटना ने इलाके में सनसनी मचा दी। महिला तीन बच्चों की मां हैं और अपने पति और बच्चों से अलग हो चुकी हैं।




