गिरी गाज : चंदौली SP ने किया बड़ी कार्रवाई………..दारोगा व सिपाही को किया निलंबित, अवैध मिट्टी खनन में संलिप्त होने के
एसपी की कार्रवाई से मची खलबली
चंदौली।
जिले के थाना बलुआ में अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया है, जिसमें दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे ने उप निरीक्षक पारसनाथ यादव और मुख्य आरक्षी ऋषिकान्त द्विवेदी को पदेन दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही, शिथिलता और अनुशासनहीनता बरतने के गंभीर आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है ।





