एसपी का एक्शन: पांच थाना प्रभारियों को एक साथ कर दिया लाइन हाजिर, रेनू देवी यहां की नई कोतवाल
लखनऊ, पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) कृष्ण कुमार ने बुधवार को कार्यों में लापरवाही पर जिले के पांच थाना प्रभारियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके अलावा कई के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किया है। कानून व्यवस्था की स्थिति को मजबूत बनाए रखने के लिए एसपी ने यह कार्रवाई की है।
एसपी ने बताया कि चंदौसी कोतवाल अतर सिंह, हयातनगर थाना प्रभारी संत कुमार, कुढ़फत्तेहगढ़ थाना प्रभारी संदीप बालियान, जुनावई थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह और रजपुरा थाना प्रभारी अमरपाल सिंह को लाइन हाजिर किया है। बताया कि ऐंचोड़ा कंबोह थाना प्रभारी रेनू देवी को चंदौसी का नया कोतवाल बनाया है।






