बड़ा हादसा – पुलिस की जीप तालाब में पलटी, महिला सिपाही की हुई मौत, उपनिरीक्षक व दो सिपाही हुए गम्भीर रूप से घायल, हुए रेफर
हरदोई, लखनऊ। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
हरदोई जिले में संडीला- मल्लावां मार्ग पर गौसगंज के पास मंगलवार देर रात को पुलिस की जीप बेकाबू होकर सड़क किनारे तालाब में पलट गई। हादसे में जीप में सवार उप निरीक्षक व तीन सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से दो सिपाहियों को गंभीर हालत में संडीला रेफर किया गया। जहां महिला सिपाही की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।






