नवागत DPRO ने आफिस पहुंचकर कार्यभार किया ग्रहण,, पहले दिन ही बताया…….किया जायेगा निरीक्षण, चेताया लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जायेगा
नवागत डीपीआरओ ने कार्यालय पहुंचकर कार्यभार किया ग्रहण
शासन की योजनाओं को गांवों व लाभार्थियों तक पहुंचवाना पहली प्राथमिकता – डीपीआरओ नीरज सिन्हा
चंदौली। बीते 31 मई को डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे रिटायर हो गए। तब से यह पद रिक्त चल रहा था। शासन ने फिरोजाबाद जनपद में तैनात डीपीआरओ नीरज सिन्हा का तबादला जनपद में कर दिया था। बुधवार की शाम नवागत डीपीआरओ नीरज सिन्हा मुख्यालय स्थित जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान सभी एडीओ पंचायत व डीपीसी के साथ कार्यालय स्टाप डीपीआरओ का स्वागत किया। इस दौरान कहा कि आप सभी को जो दायित्व मिला हैं। उसका निर्वाह करें। कार्य में किसी भी प्रकार का लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
बतादें कि फिरोजाबाद में तैनात डीपीआरओ नीरज सिंहा को वर्तमान में चंदौली जनपद डीपीआरओ की कमान सौंप दी गई है। जहां बुधवार डीपीआरओ ने ऑफिस पहुंचकर कार्यभार विधिवत ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करते ही डीपीआरओ ने सफाई कर्मियों को निर्देश दिया कि समयानुसार गांव में पहुंचकर सफाई कार्य को अंतिम रूप दें। यदि किसी प्रकार की हिलाहवाली बरती गई व शिकायत मिली तो हर हाल में छोड़ा नहीं जाएगा। वहीं डीपीआरओ ने यह अभी कहां पर संचारी रोग नियंत्रण पर काबू पाने के लिए विधिवत निमानुसार गांव में चुना छिड़काव सहित अन्य बिंदुओं पर कार्य किया जाए अन्यथा शिकायत आने पर छोड़ नहीं जाएगा। संचारी रोग नियंत्रण में अगर कोई लापरवाही बरता है उसके खिलाफ बड़ी कार्रवाई किया जायेगा। स्वयं व एडीओ पंचायतों द्वारा उसका सत्यापन भी किया जायेगा।





