Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

दंगा करने वालों को उल्‍टा लटकाकर नीचे म‍िर्च का छौंका लगा देते हैं’, दंगाइयों के ल‍िए रैली में बोले CM योगी…….

शामली। मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने शुक्रवार को कैराना और सहारनपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्‍धि‍यों को ग‍िनाते हुए सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

योगी ने कहा क‍ि भाजपा सरकार ने निजी नलकूप किसानों को फ्री में बिजली मुहैया कराई है। बेटी के जन्म से लेकर वैवाहिक जीवन तक की योजना हमने बनाई है। पहले केवल दो तीन जिलों के लोग ही सरकारी भर्तियों में शामिल होते थे। पहले माफिया सिर चढ़कर बोलते थे, अब दंगा करने वाले दंगा करना भूल गए हैं।

‘दंगा करने वालों को उल्‍टा लटकाकर नीचे म‍िर्च का छौंका लगा देते हैं’

सहारनपुर में सीएम योगी ने कहा क‍ि अब दंगा, कर्फ्यू और भय नहीं है। सहारनपुर अब विकास की यात्रा से जुड़ा। पिछली सरकार की दंगा पॉलिसी में सहारनपुर फंसा था। किसान आत्महत्या करने को मजबूर था। बेटियां सुरक्षित नहीं थीं, युवा पलायन कर रहे थे। जो दंगा करेगा, बाप-दादा की जमीन जब्त कर देंगे। जमीन जब्त कर गरीबों में बांट देंगे। प्रयागराज के माफिया की जमीन पर घर बना दिया। दंगा करने वालों को उल्टा लटका दिया जाता है। उल्टा लटकाकर नीचे मिर्च का छौंका लगा देते हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *