Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशमिर्जापुर

पूजा कर रहे ग्रामीणों पर जंगली भंवरों ने बोला हमला, पुजारी की हुई मौत, छह घायल

सोनभद्र, लखनऊ पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क।

सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत तुर्रीडीह के गौरसिंहा में सोमवार को होली खेल रहे लोगों पर भंवरों के झुंड ने हमला बोल दिया। इससे गांव में भगदड़ मच गई। हमले में बैगा (आदिवासी पुजारी) की मौत हो गई। छह से अधिक ग्रामीण जख्मी हो गए। उनका नजदीकी अस्पताल में उपचार कराया गया।

ग्राम प्रधान विद्वंत कुमार घसिया ने बताया कि गांव में रविवार की रात होलिका दहन हुआ। सोमवार को सुबह गांव के लोग गौरसिंहा स्थित डीहवार बाबा पर होलिका की धूल उड़ाकर होली खेल रहे थे। पीपल पेड़ ने नीचे स्थित डीहवार बाबा के धाम पर ग्रामीणों को बैठाकर बैगा रामकिशुन (54) पूजा पाठ संपन्न करा रहा था। इस बीच पीपल के पेड़ के ऊपर छत्ता लगाए जंगली भंवरों ने हमला बोल दिया। 

अचानक भंवरों के हमले से भगदड़ मच गई। भंवरों ने दौड़ा-दौड़ा कर लोगों को डंक मारा। हमले में रामदेव, रामकिशुन, मानिक, रामसुंदर, केवल, नंदू, राम प्रसाद जख्मी हुए। इसमें रामदेव की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाते समय रास्ते में मौत हो गई। चिकित्सकों के मेमो और ग्राम प्रधान की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शेष सभी घायलों को गांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया जा रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *