Tuesday, June 23, 2026
नई दिल्ली

पुलिस का हेड कांस्टेबल 40,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार, कार्रवाई न करने के लिए मांगे थे एक लाख

दिल्ली पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल को 40,000 रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा है। हेड कांस्टेबल गांधीनगर थाने में तैनात है। सीबीआई को हेड कांस्टेबल के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी।

उसने एक शख्स पर दर्ज शिकायत में कार्रवाई न करने के एवज में एक लाख रुपये रिश्वत मांगी। बाद में सौदा 75,000 में तय हो गया। सीबीआई ने जाल बिछाकर हेड कांस्टेबल को घूस की पहली किस्त के रूप में 40,000 रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। \

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *