पति ने स्कूल से गायब रहने वाली प्रधानाध्यापिका पत्नी की RTI से निकलवाई जानकारी, फिर शिकायत देकर कराया सस्पेंड
कानपुर। बिधनू ब्लाक के सपई गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका को उसके पति ने ही शिकायत करके निलंबित करा दिया।
दरअसल, प्रधानाध्यापिका ने पति के खिलाफ उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसकी पैरवी के लिए वह आए दिन हस्ताक्षर करने के बाद स्कूल में ताला लगाकर न्यायालय चली जाती थीं।





