Tuesday, June 23, 2026
Uncategorized

पड़ी फूट: संयुक्त बैठक में मोदी-योगी की जय नहीं बोलने पर हंगामा, रेनू तोमर ने दिया त्यागपत्र

उत्तर प्रदेश के बड़ौत के शुभांगी फार्म हाउस में भाजपा और राष्ट्रीय लोकदल की संयुक्त बैठक में जमकर हंगामा हुआ। यहां बैठक में राष्ट्रीय लोकदल के महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष रेनू तोमर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जयकारा न लगने पर दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता भड़क गए और हंगामा कर दिया।

जयकारा न  लगाने पर भाजपा जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय पर राष्ट्रीय लोकदल की महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष रेनू तोमर के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया। राष्ट्रीय लोकदल की महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष रेनू तोमर ने नाराज होकर अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।

रेनू तोमर ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल और बीजेपी की विचारधारा अलग है, मैं मोदी योगी की जय नहीं बोलूंगी।

बैठक में गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. राजकुमार सांगवान समेत सभी नेता  मौजूद रहे। बता दें दूसरी बैठक में दोनों पार्टियों के बीच फूट पड़ ग। बागपत के बड़ौत में शुभांगी फार्म हाउस में  गठबंधन की यह संयुक्त बैठक आयोजित की गई थी।

Related posts:

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *