यूपी के इस जिले में बसपा फिर बढ़ा रही सभी पार्टियों की चिंता, मायावती के पास रिपोर्ट भेज रहे पार्टी नेता
अलीगढ़। लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दलों में गर्माहट है। बैठकों से लेकर होर्डिंग तक की तैयारी नजर आ रही हैं। बसपा शांत है। पार्टी के नेता कैडर वोट को साधने में लगे हैं। बसपा अध्यक्ष मायावती के किसी गठबंधन में शामिल न होने के एलान के बाद संगठन को मजबूत करने पर काम चल रहा है। प्रत्याशी को लेकर कवायद चल रही है। दावेदारों की परख कर रिपोर्ट मायावती को भेजी जा रही है।

15 मार्च को पार्टी संस्थापक कांशीराम के जन्मदिन पर प्रत्याशियों के नाम घोषित करने की योजना है। टिकट किसे मिलेगी? यह चिंता बसपा के दावेदारों को ही नहीं भाजपा, सपा व कांग्रेस को भी है। वजह साफ है
गठन के बाद से ही बसपा मुकाबले में रही है। कभी तीसरे तो कभी दूसरे नंबर पर। अब तक बने 17 सांसदों में से एक बसपा का रहा है। पिछले चुनाव में भी मुकाबला भाजपा व बसपा में रहा था। पिछले चुनाव में बसपा का सपा से गठबंधन था।



