Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

जनरल बिप‍िन रावत के सारथी थे कैप्टन वरुण सिंह, हर एक को उम्‍मीद. वापस लौटेगा देवर‍िया का लाल……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

देवरिया। तमिलनाडु में हुए सेना के हेलीकाप्टर हादसे में देवरिया जिले के कन्हौली रुद्रपुर के रहने वाले ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तमिलनाडु के आर्मी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। दुर्घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 लोगों की मौत हुई है। चालक दल का नेतृत्व वरुण सिंह कर रहे थे।

पैतृक गांव कन्हौली में वरुण के बड़े चाचा दिनेश प्रताप स‍िंह व छोटे चाचा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप स‍िंह को हेलीकाप्टर में वरुण के सवार होने की जानकारी बुधवार को अपराह्न करीब तीन बजे मिली। अखिलेश प्रताप स‍िंह ने बताया कि पहले तो वरुण के बारे में कुछ पता नहीं चल पा रहा था। लेकिन वरुण की पत्नी गीतांजल‍ि से मोबाइल फोन के जरिये संपर्क होने पर वरुण के गंभीर रूप से झुलसने की जानकारी मिली। हेलीकाप्टर के चालक दल का नेतृत्व वरुण कर रहे थे। गीतांजली अस्पताल में उनके साथ हैं। वरुण के एक पुत्र व एक पुत्री हैं। मां उमा स‍िंंह, चाचा दिनेश प्रताप स‍िंंह, उमेश प्रताप स‍िंंह, रमेश प्रताप स‍िंह व अखिलेश प्रताप स‍िंह का परिवार च‍िंत‍ित है। गांव के लोग इस दुर्घटना से दुखी हैं। सभी लोग वरुण के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *