अखिलेश ने राज्यसभा चुनाव में तीसरी सीट गंवाने के दिए संकेत! परिणाम से पहले क्यों कहा- अब सब कुछ साफ है
लखनऊ। राज्यसभा चुनाव के परिणाम से पहले ही अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के तीसरे प्रत्याशी की हार स्वीकारने के संकेत दे दिए हैं। हालांकि, अखिलेश ने कहना है कि अब सब कुछ साफ है और यही तीसरी सीट की जीत है।
दरअसल, राज्यसभा के लिए उत्तर प्रदेश की दस सीटों पर वोटिंग जारी है। भाजपा के आठ, जबकि सपा के तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव में समाजवादी पार्टी के कई विधायक भाजपा के पक्ष में जाते दिख रहे हैं। क्रॉस वोटिंग को लकर प्रदेश में में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है।



