इतने अप्रैल से सरकारी स्कूलों में बदल जाएगा सबकुछ, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए आया नया अपडेट……
समस्तीपुर। जिले में प्रारंभिक लेकर उच्च शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नए शैक्षणिक सत्र में कई उपाय किए गए है। जिले के सभी प्रारंभिक से लेकर इंटर स्कूलों में शिक्षकों के फोटो युक्त बैनर लगाए जाएंगे। जो शिक्षक बीपीएससी की परीक्षा में सफल होकर बहाल हुए हैं।

उनके नाम के साथ ही बीपीएससी शिक्षक जोड़ा जाएगा। शिक्षकों के फोटो युक्त बैनर में शिक्षकों के नाम भी फोटो के नीचे अंकित रहेगा तथा जिस विषय के वे शिक्षक हैं। उसका भी उल्लेख फोटो के साथ होगा।
इससे फायदा यह होगा कि विद्यार्थी व अभिभावक शिक्षकों की पहचान फोटो के आधार पर कर लेंगे। नए सत्र में शिक्षकों की शत-प्रतिशत और बच्चों की 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य होगी। अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
एक घंटे की विशेष कक्षा का संचालन
नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 एक अप्रैल से शुरू होगा। बच्चों की पढ़ाई विद्यालय में निरंतर कराने तथा उनकी वर्ग उम्र सापेक्ष दक्षता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। फिलहाल स्कूलों में जो बच्चे पढ़ाई में कमजोर हैं। उनकी दक्षता बढ़ाने के लिए एक घंटे की विशेष कक्षा का संचालन किया जा रहा है।


