महाभारत धारावाहिक के कृष्ण नीतीश ने IAS पत्नी के खिलाफ की शिकायत, जुड़वा बेटियों के लिए मांगी सुरक्षा
भोपाल। महाभारत में भगवान कृष्ण का पात्र निभाने वाले अभिनेता और राजनेता नीतीश भारद्वाज ने अपनी जुड़वा बेटियों की सुरक्षा के लिए भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र से सहायता मांगी है।
नीतीश भारद्वाज ने भोपाल पुलिस कमिश्नर को मेल से पत्र भेजकर अपनी पत्नी मध्य प्रदेश कैडर की आइएएस अधिकारी के खिलाफ शिकायत की है।

पुलिस कमिश्नर ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि नीतीश भारद्वाज और उनकी पत्नी के बीच कुटुंब न्यायालय में मामला लंबित है। पुलिस कमिश्नर ने महिला एडिशनल डीसीपी को मामले की जांच सौंप दी है।
शिकायती आवेदन में बताया गया है कि 2009 में मध्य प्रदेश कैडर की आइएएस अधिकारी स्मिता भारद्वाज के साथ उनका विवाह हुआ था। इसके बाद उनकी दो जुड़वा बेटियां हुईं थीं, जो अभी साढ़े ग्यारह साल की हो चुकी हैं।



