स्कूल में तेरहवीं भोज: सीडीओ पहुंची उच्च प्राथमिक विद्यालय, प्रधानाध्यापक को किया निलंबित, प्रधान पर की कार्रवाई
अलीगढ़। सीडीओ आकांक्षा राना ने 9 फरवरी को ब्लॉक जवां के ओडीएफ प्लस घोषित साथा गांव का निरीक्षण किया। यहां के उच्च प्राथमिक विद्यालय साथा में तेरहवीं का कार्यक्रम हो रहा था। इस पर सीडीओ ने प्रभारी प्रधानाध्यापक शिव कुमार शर्मा को निलंबित करने के लिए बीएसए को निर्देशित किया। जिला पंचायत राज अधिकारी को प्रधान के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।





