लोकसभा चुनाव 2024: सपा कार्यालय को लेकर पार्टी में रार, जेल में.. पदाधिकारियों में भिड़ंत
रामपुर । लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में गुटबाजी बढ़ गई है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मशकूर अहमद मुन्ना द्वारा सपा का जिला कार्यालय खोले जाने के मुद्दे पर पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने कहा कि मशकूर को पार्टी विरोधी गतिविधियों में निष्कासित किया जा चुका है। उनको पार्टी दफ्तर खोलने का अधिकार नहीं है।

वहीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मशकूर अहमद मुन्ना का कहना है कि जिले में कार्यकारिणी नहीं है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष को पार्टी से निकालने का कोई हक नहीं है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मशकूर अहमद मुन्ना ने दो दिन पहले सपा का जिला कार्यालय खोल दिया था। उन्होंने इसको लेकर सपा के मुखिया को भी चिट्ठी लिखी थी।



