अलग-अलग पुरुषों से इस महिला ने दिए 19 बच्चों को जन्म, पेट में पल रहा अब 20वां बेबी; जानबूझकर हो रही प्रेग्नेंट
नई दिल्ली। किसी भी महिला के लिए मां बनना सपने से कम नहीं होता है। इस खास पल का इंतजार हर महिला कभी न कभी करती ही है।
माना जाता है कि एक महिला का गर्भवती होना किसी खुशकिस्मती से कम नहीं होता क्योंकि आज कल के लाइफस्टाइल को देखते हुए महिलाओं को गर्भ धारण करने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच एक महिला इन दिनों काफी चर्चा में चल रही है, जिसने अब तक 19 बच्चे पैदा किए है और अब वे 20वें बच्चे को जन्म देने जा रही है।

कौन है यह महिला?
यह बात सुनने में अजीब लगती हो, लेकिन यह 100 फीसदी सच है। इस महिला का नाम मार्था है और यह कोलम्बिया के मेडेलिन में रहती है। 39 वर्षीय मार्था तब तक बच्चे पैदा करना जारी रखेगी जब तक की उसका शरीर शारीरिक रूप से गर्भधारण करने लायक नहीं बचेगा। आपको एक बात और हैरान करेगी कि मार्था के सभी बच्चे अलग-अलग पुरुषों से हैं। वह नहीं जानती कि उसके बच्चे का पिता कौन है।
अपनी खुशी से कर रही बच्चे पैदा
मार्था यह गर्भधारण किसी मजबूरी में नहीं बल्कि अपनी खुशी से कर रही है। वह इसे एक बिजनेस का हिस्सा मानती है। वह अकेले 19 बच्चों को पाल रही है और अब वह 20वें बच्चे को जन्म देने जा रही है। डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मार्था के 19 बच्चों में से 17 बच्चे नाबालिग यानी 18 साल से कम उम्र के हैं।



