Tuesday, June 23, 2026
नई दिल्ली

घर से एक साथ उठी दो अर्थियां, दादा के अंतिम संस्कार में जा रहे पौत्र सड़क हादसे में मौत

पलवल। दादा के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे स्कूटी सवार पौत्र को कैंटर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पिता के साथ स्कूटी पर सवार होकर गांव जा रहा था। हादसे में मृतक का पिता भी घायल हो गया।

गुरुग्राम की एक कंपनी में करता है काम

कैंप थाना पुलिस ने घायल पिता की शिकायत पर आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया। कैंप थाना प्रभारी सत्यनारायण के अनुसार, उत्तर प्रदेश के जिला गौतमबुद्ध नगर स्थित जहांगीरपुर के रहने वाले रवि ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह गुरुग्राम स्थित एक निजी कंपनी में कार्य करता है।

उसका 16 वर्षीय बेटा डैनियल भी उसके साथ रहता था। बृहस्पतिवार को उन्हें सूचना मिली कि उसके पिता राजू मति का निधन हो गया है। पिता की मौत की सूचना पाकर वह तुरंत अपने बेटे डैनियल के साथ स्कूटी पर सवार होकर गांव के लिए निकल पड़ा।

कैंटर की टक्कर में बेटे की मौत

पलवल शहर स्थित अलीगढ़ मोड पर एक तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बेटे को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया, जबकि उसका उपचार चल रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *