Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चंदौलीः आरपीएफ व डॉग स्क्वाड ने चलाया सघन चेकिंग अभियान……

चंदौली। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डीडीयू साथ डॉग स्क्वायड की टीम द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक डीडीयू प्रदीप कुमार रावत के नेतृत्व में डीडीयू स्टेशन पर सघन जांच अभियान चलाया गया।

जिसमें स्टेशन प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, फुट ओवर ब्रिज, स्टेशन पर रुकने वाली गाड़ियां के साधारण कोच, स्लीपर कोच, एसी कोच, स्टेशन यार्ड एरिया में चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें रेंडम बेसिस पर यात्री सामानों की भी चेकिंग की गई। पार्सल कार्यालय में रखे सामानों, पार्किंग एरिया में खड़े वाहनों की भी चेकिंग कराई गई। चेकिंग के दौरान सब सामान्य रहा। इस चेकिंग अभियान में उप निरीक्षक सुनील कुमार, अर्चना मीना, आर एन राम, सहायक उप निरीक्षक समशेर सिंह, गौतम सिंह, प्रधान आरक्षी आर सी यादव, आर के सिंह, बबलू आदि शामिल रहे।
सादर

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *