सुबह PM मोदी ने चाय पी, शाम को मीरा मांझी को मिला आयुष्मान योजना का लाभ, डीएम ने खुद जाकर सौंपा पत्र….आयुष्मान कार्ड बना है… तो मैंने कहा नहीं… पीएम ने कहा बन जाएगा
अयोध्या,लखनऊ। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या निवासी मीरा के घर जाकर चाय पी। उसकी स्थिति की जानकारी ली। प्रधानमंत्री के जाने के कुछ घंटे बाद ही मीरा और उनके परिवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य बीमा योजना में शामिल कर लिया गया है। अयोध्या जिलाधिकारी ने उनके घर जाकर बीमा योजना संबंधित पत्र सौंपा।




