Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशगोरखपुर

योगी आदित्यनाथ बोले अच्छी तरह करें कार्य की शुरुआत, परिणाम की चिंता न करें…….

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

गोरखपुर।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कार्य शुरू होने से पहले हम परिणाम की चिंता कर लेते हैं। जबकि गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि कर्म की चिंता करो फल की नहीं। कार्य यदि अच्छी तरह से शुरू किया जाए तो उसका अच्छा परिणाम भी आता है। पूरे मनोयोग और अच्छी तरह से कार्य शुरू करने पर हमें सफलता से कोई ताकत रोक नहीं सकती। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, बालापार के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने रविवार को कहा कि हमें चुनौतियों के लिए सदैव तैयार रहना होगा।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *