Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चंदौली; यूपी टीम बालक वर्ग ने हरियाणा को हराकर प्राप्त किया स्वर्ण ट्राफी

यूपी टीम बालक वर्ग ने हरियाणा को हराकर प्राप्त किया स्वर्ण ट्राफी

चंदौली। स्कूल गेम्स फ़ेडेरेशन आफ इंडिया द्बारा आयोजित 67 राष्ट्रीय  यू14 वॉलीबाल मैच जो 21 दिसम्बर से 26 दिसम्बर तक भुवनेश्वर कीट परिसर में खेला जा रहा था। वहां भारत के सभी राज्यों से पहुंची कुल 31 टीमों ने प्रतिभाग लिया।

उत्तर प्रदेश बालक बालिकाओं के दोनों टीमें अन्य टीमों को पीछे धकेलते हुये फाइनल में प्रवेश की। फाइनल मैच में प्रवेश करते हीं उत्तर प्रदेश के झोलि में दो और मेडल बढ़ गई। जंहा एक ओर सभी खिलाड़ी पूरे तन्मयता से गेम को खेलते जा रहे है वंही प्रदेश सरकार टीम से गोल्ड मेडल की उम्मीद बांधे खड़ी थी। बालिका फाइनल मैच यूपी/सीबीएसई था। मैच के दौरान उत्तर प्रदेश चंदौली की खिलाड़ी दीक्षांशी पैर से इन्जुयर्ड हो गई। जिसके कारण सभी बालिका खिलाड़ी थोड़ी नर्वस हुई। अनफिट अवस्था में दीक्षांशी दूबारा ग्राउंड पर खेलने उतरी परन्तु टीम फाइनल विजेता नहीं हो सकी और रजत ट्राफी से संतोष करना पड़ा। दूसरी ओर यूपी टीम बालक वर्ग ने हरियाणा को हराकर स्वर्ण ट्राफी प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश की दोनों टीम एक स्वर्ण और एक रजत ट्राफी प्राप्त करने के बाद अपने कोचेस और सभी खिलाडियों के साथ वापसी के लिये आज प्रस्थान करेंगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *