Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

इवेंट कंपनी की आड़ में देह व्यापार का रैकेट; दो भाइयों की बीच सड़क पर मारपीट, पत्नियां भी आपस में भिड़ी, हाईवे पर लगा जाम

 मेरठ।परतापुर थाना क्षेत्र में इंवेट कंपनी की आड़ में चल रहे रैकेट को लेकर दो भाइयों के बीच मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों भाइयों की पत्नियां भी आपस में भिड़ गई और बीच सड़क पर उन्होंने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया।

मोदीनगर स्थित गोविंदपुरी निवासी दो भाई सुरेंद्र सोनी व राजा सोनी ने कुछ समय पहले निवाड़ी रोड पर एक इवेंट कंपनी खोली थी। राजा सोनी ने कंपनी की आड़ में देह व्यापार (रैकेट) का काम शुरू कर दिया था। सुरेंद्र सोनी ने विरोध किया तो उसे कंपनी से अलग कर दिया था। जिसके बाद दोनों भाइयों में विवाद शुरू हो गया।

मंगलवार को राजा सोनी अपनी पत्नी व अन्य एक महिला के साथ जा रहा था। मोहिउद्दीनपुर में सुरेंद्र सोनी व उसकी पत्नी का सामना राजा सोनी से हो गया। आमना-सामना होते ही दोनों ने एक-दूसरे पर टिप्पणी कर दी। जिसके बाद उनमें बीच सड़क पर ही मारपीट शुरू हो गई। परतापुर थाना प्रभारी जयकरण का कहना है कि मामला पारिवारिक है। पूछताछ के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *