पति को छोड़ ‘निगहत’ बनी ‘नेहा’, मंदिर में हिमांशु के साथ लिए सात फेरे; पुलिस भी रही मौजूद
लखनऊ, पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क।
औरैया। मुस्लिम महिला निगहत ने शुक्रवार देर रात हिंदू रीति रिवाज से कस्बे के दुर्गा मंदिर में युवक से शादी कर ली। दोनों ने एक-दूसरे का वरमाला पहनाई। मंगलसूत्र पहनने के बाद सात फेरे भी लिए और निगहत ने अपना नाम रखा नेहा। महिला की पूर्व में शादी हो चुकी थी और पहले पति से पांच वर्ष का बेटा भी है।





