प्रदेश सरकार की पहल, अब दो लाख तक के ऋण होंगे माफ…..सीएम ने दी सौगात……..
रांची। Jharkhand Budget 2024 झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने वर्ष 2024-25 के लिए एक लाख 28 हजार 900 करोड़ का बजट पेश किया। इस दौरान चंपई सरकार ने राज्य के किसानों का ख्याल रखा है।
सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए कर्ज माफी को 50 हजार से बढ़ाकर दो लाख करने का फैसला किया है। साथ ही एनपीए खाता धारक किसानों को भी इस योजना के तहत शामिल किए जाने का भी एलान किया गया। वित्त मंत्री ने कृषि एवं पशुपालन के लिए 40606.57 करोड़ रुपये का प्रविधान रखा गया।

2030 तक 10 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य
वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने अगले वित्तीय वर्ष में 90 हजार परिवारों को ग्रामीण महिला उद्यमिता से जोड़ने का एलान किया। उन्होंने कहा कि झारखंड को वर्ष 2030 तक 10 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने का सरकार का लक्ष्य है।
बजट में सिंचाई सुविधाओं और सिंचाई क्षमता के विस्तार के लिए 2238.06 करोड़ का प्रविधान रखा गया। इसी के साथ ग्रामीण विकास के लिए 11 हजार 316 करोड़ व पंचायती व्यवस्था के लिए 2066.08 करोड़ का प्रविधान रखा।


