Tuesday, June 23, 2026
नई दिल्ली

11 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपियों के घर चला बुलडोजर, मासूम की हालत नाजुक…..

भोपाल। मध्यप्रदेश के सतना जिले के मैहर में 11 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म का मामला में प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

साथ ही प्रशासन ने पाया कि उनके घर अवैध तरीके से बनाए गए थे। जिसके बाद उनके घरों को भी जमींदोज कर दिया गया है। इस बात की जानकारी प्रशासन की ओर से दी गई। फिलहाल, दुष्कर्म पीड़िता की हालत बहुत ही नाजुक बनी हुई है, जिसका इलाज जारी है।

प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

शनिवार की सुबह 11 बजे प्रशासन ने उदयपुर स्थित आरोपी रविंद्र चौधरी और अतुल बढौलिया के परिजनों को नोटिस भेजे जाने के बाद उनके घर पर बुलडोजर चला दिया। जांच में पाया गया कि दोनों आरोपियों का घर अवैध रूप से बना हुआ हैए जिसे शनिवार जेसीबी की सहायता से तोड़ा गया। दोनों आरोपी मैहर मंदिर प्रबंध समिति की गौशाला के कर्मचारी हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *