Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

चुनाव से पहले बसपा को लगा बड़ा झटका, यह पूर्व मंत्री कांग्रेस में शामिल……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की सरकार में राज्य मंत्री रहे कमलेश भारती व पूर्व विधायक राज कुमार गौतम ने रविवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। रविवार को पार्टी कार्यालय में दोनों नेताओं को उनके समर्थकों सहित कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई।

खाबरी ने कहा कि भाजपा सरकार के नौ वर्षों के कार्यकाल में दलित विरोधी नीतियों के कारण आर्थिक असमानता बढ़ी है। वहीं दलितों व पिछड़ों के नाम पर प्रदेश में चार बार सरकार बना चुकी बहुजन समाज पार्टी आज बाबा साहब एवं कांशीराम के वैचारिक मिशन से भटक चुकी है।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *