Tuesday, June 23, 2026
नई दिल्ली

जम्मू कश्मीर में बड़ी साजिश नाकाम, इतने किलोग्राम आईईडी बरामद, दो घंटे तक चला ऑपरेशन…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

बारामूला। जम्मू कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों ने आतंकियों द्वारा लगाई गई एक आईईडी का पता लगाया है। जानकारी के अनुसार, उत्तरी कश्मीर के तुलीबल बारामूला में आतंकियों द्वारा एक आईईडी लगाई गई है। जिसकी जानकारी मिलते ही बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंच गई है और इसे निष्क्रिय कर दिया गया है।
बारामूला में बड़ी साजिश नाकाम

भारतीय सेना ने बताया कि जम्‍मू.कश्‍मीर के तुलीबल क्षेत्र में आज सुबह दो.तीन किलोग्राम के विस्फोटक उपकरण का पता चला था। संदिग्ध आईईडी को खुदाई वाले इलाके में छुपाया गया था। भारतीय सेना के अनुसार, आईईडी को बम डिस्पोजल टीम ने सुरक्षित तरीके से ब्लास्ट मेथड से डिफ्यूज किया है। करीब दो घंटे के भीतर राज्य राजमार्ग पर यातायात को फिर से बहाल कर दिया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *