Saturday, September 12, 2026
नई दिल्ली

तवांग मुद्दे पर राजनाथ सिंह ने संसद में दिया बयान, सामने आई चीन की पहली प्रतिक्रिया……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही जारी है। तवांग मुद्दे पर विपक्षी दलों ने जोरदार हंगामा किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तवांग मुद्दे पर संसद में जवाब दिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि तवांग में झड़प के दौरान दोनों ओर से कुछ जवान घायल हुए हैं। मैं सदन को बताना चाहता हूं कि झड़प में हमारे एक भी जवान ना तो शहीद हुआ है और ना ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ है। भारतीय जवानों के समय पर हस्तक्षेप के कारण चीनी सैनिक वापस लौट गए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *