Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

देर रात अवैध परिवहन की जा रही 250 पेटी शराब जब्त, एक गिरफ्तार, एक फरार……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

छतरपुर जिले के लवकुश नगर में बिना परमिट की शराब पकड़ने में महाराजपुर पुलिस को सफलता मिली है। पिकअप वाहन में ले जाई जा रही 250 पेटी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका।

जानकारी के अनुसार मामला सोमवार रात का है। इस मामले में शराब दुकान का लाइसेंसी गोविंद भायल भी पिकअप में मौजूद था। मामले में सतीश रिछारिया को मौके से गाड़ी में ही पकड़ लिया गया है। वहीं लाइसेंसी गोविंद भायल गाड़ी से उतरकर भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

सूत्रों की मानें तो अवैध शराब तस्कर सतीश रिछारिया को थाने से छुड़ाने में और गोविंद भायल को बचाने के लिए हर पैंतरा आजमा रहे हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *