Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकियाः पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, यहां से किया गिरफ्तार, विभिन्न धाराओं में…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

चकिया, चंदौली। शुक्रवार को स्थानीय कोतवाली पुलिस ने पाक्सो एक्ट नामित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की। अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर उचहरा बाजार से पुलिस ने गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। जहां पर पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अगली कार्यवाई में जुट गई।
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल व एएसपी सुखराम भारती द्वारा जनपद में टॉपटेन अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि मादक पदार्थ व टॉपटेन के अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाई करते हुए जेल भेजने की कार्यवाई की जाए। इसी क्रम में पुलिस क्षेत्राधिकारी चकिया व प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने शुक्रवार को पुलिस टीम गठित कर मुखबिर की सूचना पर प्रिंस उर्फ बहोरन पुत्र सुक्खू उर्फ अशोक यादव निवासी रतिगढ़ थाना चकिया को उचहरा बाजार से गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। जहां पर वांछित अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कार्यवाई करने में पुलिस जुट गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव, उप निरीक्षक प्रशांत कुमार सिंह शिकारगंज, कांस्टेबल वीरबहादुर चकिया शामिल रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *