दरोगा-सिपाही ने मचाया उत्पात, फिर…वायरल,, गिरी गाज,SSP ने किया लाइन हाजिर………
लखनऊ, पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
बुलंदशहर में कोरोना कर्फ्यू के दौरान दुकानों के बाहर तोड़फोड़ करने और अभद्रता करने पर एसएसपी ने एक दरोगा और सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिस पर एसएसपी द्वारा प्रारंभिक जांच करते हुए कार्यवाही की गई है।
we
गौरतलब है कि शनिवार रात को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में कोतवाली नगर पर तैनात दरोगा योगेश शर्मा और सिपाही सर्वेंद्र कुमार द्वारा कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के नाम पर बंद पड़ी दुकानों के बाहर सामानों को तोड़ा जा रहा था और लोगों से अभद्रता की जा रही थी।
वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी द्वारा मामले की जांच कराई गई। प्रारंभिक जांच के आधार पर एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने दरोगा योगेश शर्मा और सिपाही सर्वेंद्र कुमार को दोषी पाते हुए लाइन हाजिर कर दिया। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में विभागीय जांच कर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।


