Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशसोनभद्र

इन क्षेत्रों में अचानक गूंजा जवानों के बूटों की गूंज……. सीओ के नेतृत्व में घंटों किया कॉम्बिंग

रिपोर्ट— इब्राहीम
नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस ने की कॉम्बिंग

दुद्धी,,  सोनभद्र। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क।।

कोतवाली क्षेत्र के नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम सुंदरी ,कोरची व नाचनताड़ में आज दोपहर पुलिस क्षेत्राधिकारी रामाशीष यादव के नेतृत्व में जोनल क्यूआरटी , टीम पीएसी बल व थाना दुद्धी की पुलिस फोर्स के साथ संयुक्तरूप से सघन कॉम्बिंग अभियान चलाया।

कॉम्बिंग के दौरान फोर्स ने सुदूर अंचल क्षेत्रो में चहलकदमी कर जंगलो में संदिग्धों को खंगाला।कॉम्बिंग में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी पंकज कुमार सिंह, जोनल QRT टीम के निरीक्षक संतोष कुमार सिंह,चौकी प्रभारी अमवार विमलेश कुमार सिंह के साथ क्यूआरटी पीएसी व पुलिस के जवान मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *