भीषण हादसा: टकराई कार, तीन लोगों की मौत, तीन घायल…….
पीलीभीत/
पीलीभीत जिले में पूरनपुर-खुटार हाईवे पर चीनी मिल के निकट सोमवार को कार और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि किशोरी समेत तीन लोग घायल हो गए। गंभीर घायल किशोरी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक उसमें फंस गया था। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला।




