कजरी के सुरों में गूंजा महंगाई का दर्द, कलाकारों ने पूछा- कैसे बीती राजा जिंदगी
चकिया, चंदौली। बाबा लतीफशाह मेला के दूसरे दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में नगर पंचायत की ओर से आयोजित ऐतिहासिक कजरी महोत्सव में इस बार महंगाई का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। कजरी के पारंपरिक सुरों के बीच कलाकारों ने सरसों तेल, दाल, चीनी, फल-सब्जियों की बढ़ती कीमतों और कमीशनखोरी को लेकर आम आदमी की परेशानी को गीतों के माध्यम से मंच पर उतारा। कलाकार पप्पू राजा, धानापुर ने “जियबो माहौल लागे इतना महंगाई में, कईसे दिन बीती राजा…” जैसे बोलों के जरिए महंगाई से जूझ रहे परिवारों का दर्द बयां किया।



