Saturday, July 25, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया में सेवा का नया अध्याय: पौधरोपण, मेडिकल कैंप और स्कूल को मिली सौगात…..डालिम्स सनबीम चकिया का अनोखा पहल,एक दिन, तीन बड़े जनहित कार्य… रोटरी क्लब की पहल ने जीता लोगों का दिल

पौधरोपण के साथ सेवा का संकल्प, रोटरी क्लब ने स्वास्थ्य और शिक्षा से जोड़ी जनहित की पहल

मुबारकपुर गांव में वनवासी समाज के बीच लगाया मेडिकल कैम्प

बापू बाल विद्या मंदिर को 10 पंखा किए दान

पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है- चेयरमैन गौरव 

चकिया, चंदौली। समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता को एक साथ जोड़ते हुए रोटरी क्लब, क्षत्रिय बिजनेस फोरम एवं डालिम्स सनबीम स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर के बाहर पौधरोपण कर हरित वातावरण का संदेश दिया गया, वहीं महिलाओं के स्वास्थ्य, ग्रामीण चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी पहल की घोषणा की गई।

वहीं डालिम्स सनबीम स्कूल के बाहर खाली भूमि पर तहसीलदार देवेंद्र , चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, डाक्टर वीपी सिंह, रोटरी अध्यक्ष ने वृक्षारोपण कर हरियाली का संदेश दिया। जिसके बाद शहाबगंज विकास खंड के मुबारकपुर गांव में मेडिकल कैम्प व जागरूकता कार्यक्रम के साथ ही नगर स्थित बापू बाल विद्या मंदिर को 10 पंखा दान किए।

रोटरी क्लब के अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि रोटरी का मूल मंत्र “सेवा ही धर्म” है। संस्था का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना और यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी जरूरतमंद उपेक्षित न रहे। उन्होंने बताया कि चकिया क्षेत्र में महिलाओं को सेनेटरी पैड और आवश्यक दवाओं का वितरण किया। इसके अलावा मुबारकपुर में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप काटने जैसी घटनाओं में झाड़-फूंक के बजाय तत्काल अस्पताल पहुंचकर वैज्ञानिक उपचार कराएं।

 

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वी.पी. सिंह और डॉ. विवेक प्रताप सिंह ने कहा कि समय पर इलाज मिलने से अधिकांश गंभीर परिस्थितियों में मरीज की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया।

मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील करते हुए कहा कि पौधरोपण ही आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित पर्यावरण देने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

रोटरी क्लब ने शिक्षा के क्षेत्र में भी सहयोग का संकल्प दोहराते हुए बाबू बाल स्कूल के विद्यार्थियों के लिए 10 पंखे उपलब्ध कराने की घोषणा की, ताकि बच्चों को बेहतर वातावरण में अध्ययन की सुविधा मिल सके।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब की स्टेट हेड पूनम, डॉ. सुधा सिंह, विष्णुप्रिया, जयराम त्रिपाठी, आदित्य विक्रम सिंह, रत्ना सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक, समाजसेवी, शिक्षाविद एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *