चकिया में तहसीलदार का बड़ा एक्शन: सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, मचा हड़कंप……गरजा बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप, तहसीलदार बोले- अब बख्शा नहीं जाएगा कोई भी अतिक्रमणकारी

बरीयरपुर में राजस्व व पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई, सरकारी भूमि कराई कब्जामुक्त;
चकिया, चंदौली। चकिया तहसील क्षेत्र के बरीयरपुर गांव में ग्राम समाज की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ गुरुवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुल्डोजर चलवाकर अतिक्रमण हटा दिया। तहसीलदार देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।

बताया गया कि स्थानीय ग्रामीणों की शिकायत के बाद राजस्व विभाग ने भूमि की पैमाइश कराई, जिसमें ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे की पुष्टि हुई। इसके बाद प्रशासन ने बिना किसी ढिलाई के बुल्डोजर की मदद से अवैध निर्माण हटाते हुए पूरी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा दिया।

तहसीलदार देवेंद्र ने स्पष्ट कहा कि सरकारी और ग्राम समाज की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भू-माफिया अधिनियम समेत अन्य सख्त कानूनी धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई के बाद कब्जामुक्त कराई गई भूमि ग्राम समाज को सौंप दी गई। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों में हड़कंप मच गया है। साथ ही प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जनपद में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।



