Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया – तहसील प्रशासन सराहनीय कार्य, 585 को मिला प्रोत्साहन..….. 2 दिन में जनगणना कार्य पूरा कर तीन प्रगणकों ने बनाई मिसाल, एसडीएम ने किया सम्मानित…….. तहसीलदार ने कहा जल्द पूरा होगा, आपके सहयोग से

चकिया, चंदौली। जनगणना कार्य में तेजी और जिम्मेदारी का उदाहरण पेश करते हुए चकिया विकासखंड के तीन प्रगणकों ने अपनी-अपनी भाग संख्या का कार्य मात्र दो दिनों में पूरा कर नई मिसाल कायम की है। उत्कृष्ट कार्य पर सोमवार को उपजिलाधिकारी और तहसीलदार ने उन्हें सम्मानित किया।

शासन के निर्देश पर जनगणना अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। चकिया तहसील क्षेत्र के 480 गांवों में 588 प्रगणक डोर-टू-डोर जाकर मकान सूचीकरण और गणना का कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में पचफेड़िया गांव के एचएलवी संख्या-0264 पर तैनात प्रगणक ओमप्रकाश यादव, कुंआ गांव के एचएलवी संख्या-0046 पर नियुक्त विपिन सिंह तथा अलीपुर भगड़ा गांव के एचएलवी संख्या-0210 पर तैनात शीला देवी ने निर्धारित भाग संख्या का जनगणना कार्य दो दिन में पूरा कर दिया।

इस उपलब्धि की जानकारी मिलने पर उपजिलाधिकारी पवन कुमार यादव और तहसीलदार देवेंद्र कुमार ने तीनों प्रगणकों को तहसील कार्यालय बुलाकर सम्मानित किया। अधिकारियों ने उन्हें उपहार स्वरूप डिनर सेट भेंट कर उत्साहवर्धन किया।

उपजिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है और अन्य प्रगणकों को भी इनसे प्रेरणा लेकर समयबद्ध और जिम्मेदारी के साथ कार्य पूरा करना चाहिए। इस दौरान नायब तहसीलदार आशुतोष राय भी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *