Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया में गूंजा सिल्वर बेल्स स्कूल का नाम, बोर्ड परीक्षा में छात्रों ने रचा इतिहास……. परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, टॉपर्स ने बढ़ाया मान, मेहनत रंग लाई, पूरे क्षेत्र में खुशी की…..नगर के टॉपर मोहम्मद माज़ ने 92.0, ज्ञानेंद्र प्रताप तथा हर्ष ने किया गौरवान्वित

सिल्वर बेल्स स्कूल के छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में रचा इतिहास, टॉपर्स ने बढ़ाया मान

चकिया (चंदौली)।

सिल्वर बेल्स स्कूल, चकिया ने सत्र 2025–26 की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया इतिहास रच दिया। विद्यालय के छात्रों ने उच्च अंक हासिल कर न केवल अपने अभिभावकों, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

विद्यालय के टॉपर मोहम्मद माज़ ने 92.0 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं ज्ञानेंद्र प्रताप 92 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और हर्ष कुमार गुप्ता 91 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे।

इसी क्रम में मान्या जायसवाल और आराध्या त्रिपाठी ने 90.0 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अन्य मेधावी छात्रों में कृतिका कुमारी (89.0%), मुहम्मद जोहैब (86.0%), सुहानी सिंह (84.0%), आस्था पांडेय (83.0%) और प्रियंका गुप्ता (83.0%) शामिल रहीं।

विषयवार भी छात्रों ने लहराया परचम

विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न विषयों में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।

सामाजिक विज्ञान में ज्ञानेंद्र प्रताप (98), मान्या जायसवाल (96), मुहम्मद जोहैब (96), कृतिका कुमारी (95) और मोहम्मद माज़ (95) ने उच्च अंक प्राप्त किए।

अंग्रेज़ी में मान्या जायसवाल (95), आराध्या त्रिपाठी (93), कृतिका कुमारी (93) और ज्ञानेंद्र प्रताप (90) ने बेहतर प्रदर्शन किया।

हिंदी में मोहम्मद माज़ (95), हर्ष कुमार गुप्ता (92) और आराध्या त्रिपाठी (92) ने अच्छे अंक हासिल किए।

गणित में ज्ञानेंद्र प्रताप (91), हर्ष कुमार गुप्ता (90) और मोहम्मद माज़ (90) रहे।

विज्ञान में हर्ष कुमार गुप्ता (94) और मोहम्मद माज़ (92) ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए।

सूचना प्रौद्योगिकी में मान्या जायसवाल (95), ज्ञानेंद्र प्रताप (94), आराध्या त्रिपाठी (93) और आस्था पांडेय (90) ने बेहतर प्रदर्शन किया।

विद्यालय के चेयरमैन  प्रभात जायसवाल ने कहा कि “यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। हमारा उद्देश्य केवल परीक्षा परिणाम नहीं, बल्कि छात्रों का सर्वांगीण विकास है। भविष्य में भी हम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।”

एमडी (मैनेजमेंट) का बयान

 मैनेजिंग डायरेक्टर  सुषमा जायसवाल ने कहा कि “छात्रों की यह सफलता पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। आधुनिक शिक्षा पद्धति और अनुशासित वातावरण के कारण यह संभव हो पाया है। हम आगे भी छात्रों को बेहतर अवसर और मार्गदर्शन प्रदान करते रहेंगे।”

इस अवसर पर डायरेक्टर श्रीमती सुषमा जायसवाल, प्रिंसिपल श्रीमती अनुपमा अग्रवाल एवं वाइस प्रिंसिपल श्री राजदीप पॉल ने भी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *