Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

27 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, चंदौली के नए एसपी बने आकाश पटेल

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 27 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। गृह विभाग की ओर से जारी सूची में कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को कमिश्नरेट और पीएसी में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तबादले के तहत वर्ष 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी आकाश पटेल को चंदौली का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वह जिले में कानून-व्यवस्था की कमान संभालेंगे। वहीं, चंदौली के मौजूदा एसपी का स्थानांतरण अन्य जनपद में किया गया है।

सूची के अनुसार, आईपीएस आदित्य लांग्हे को फिरोजाबाद भेजा गया है। अमित कुमार आनंद को पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। डॉ. दुर्गेश कुमार को अयोध्या में एसएसएफ की 6वीं वाहिनी का सेनानायक बनाया गया है। राम नयन सिंह को 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर भेजा गया है।

इसी क्रम में सौरभ दीक्षित को फिरोजाबाद, सोमेन्द्र मीना को शाहजहांपुर/रामपुर, डॉ. दीक्षा शर्मा को लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त तथा निपुण अग्रवाल को मुरादाबाद पीएसी में सेनानायक की जिम्मेदारी दी गई है।

सरकार के इस निर्णय को कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। नए अधिकारियों से संबंधित जनपदों में बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद जताई जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *