Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेश

पति को मारा, फिर लाश के पास ही प्रेमी भांजे संग बनाएं संबंध, पत्नी का कबूलनामा

लखनऊ।

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के भटपुरा गांव में बुधवार की सुबह हुई एक वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। 30 वर्षीय बलराम का शव उसके घर में चारपाई पर खून से लथपथ मिला। गला धारदार हथियार से रेता गया था, जिससे घर के अंदर का मंजर अत्यंत भयावह था। प्रारंभिक जांच में इसे किसी बाहरी हमलावर की करतूत समझा जा रहा था, लेकिन जैसे-जैसे पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई, एक हैरान करने वाला सच सामने आया।

भाई ने लगाया गंभीर आरोप, प्रेम-प्रसंग बना हत्या का कारण

इस हत्याकांड में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब मृतक बलराम के भाई ने पुवायां थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को दी गई तहरीर में भाई ने आरोप लगाया कि मृतक की पत्नी पूजा का भांजे आदेश के साथ नाजायज संबंध था। भाई ने आशंका जताई कि इसी अवैध संबंध के चलते बलराम की हत्या की गई है। इस गंभीर आरोप के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूजा और आदेश को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ शुरू की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया।

मामा के काम में मदद के लिए आया था भांजा आदेश

पूजा और आदेश ने रिश्तों और विश्वास का कत्ल करते हुए जरा भी हिचक नहीं दिखाई। पूछताछ में पूजा और आदेश ने जो जानकारी दी है, उससे पुलिस भी हैरत में पड़ गई। बलराम ने खेतों के बीच मकान बनाया था। इस दौरान बलराम का भांजा आदेश मामा के काम में मदद के लिए भटपुरा चंदू आया था। 

आदेश के साथ तीन बार घर से चली गई थी पूजा

इस दौरान उसके मामी पूजा से अवैध संबंध हो गए। पूजा आदेश के साथ तीन बार घर से चली गई थी, लेकिन पंचायत के माध्यम से पूजा वापस बलराम के पास पहुंचती तो उसे विश्वास दिलाती कि अब आगे गलती नहीं करेगी। बलराम भी पूजा पर विश्वास कर अपने साथ रख लेता था।

पति की हत्या की साजिश पत्नी ने ही रची

पूजा ने पति को रास्ते से हटाने का ही षड्यंत्र रच दिया। पूजा पति से छिपाकर की-पैड मोबाइल रखती थी। पूजा ने आदेश से गांव आकर पति की हत्या करने के लिए कहा, जिससे वह आदेश के साथ रह सके।

फोन पर रची पूरी साजिश

आदेश के मना करने पर उसने खुद ही पति ही हत्या करने और आदेश को भी फंसा देने की धमकी दी थी। फोन पर ही रची गई साजिश के तहत आदेश 28 जनवरी को घर से निकला था। उसने गांव के रामचंद्र को मामा के घर चलने की बात कहते हुए बाइक पर बैठा लिया। 

पूजा ने रेत दिया पति का गला

इधर पूजा ने बलराम के हाथ बांधे ही थे कि आदेश पहुंच गया और उसने मामा को दबोच लिया, फिर पूजा ने गला रेत दिया। पति की हत्या के बाद पूजा ने चारपाई के पास ही पड़े पुआल पर आदेश से संबंध बनाए। बाद में आदेश वहां से चला गया था।

डेढ़ साल का भी बच्चा भी साथ गया जेल

पति की हत्यारोपी पूजा के साथ उसका डेढ़ साल का पुत्र भी जेल गया है। पुत्र को बाबा, दादी ने अपने साथ रखने का प्रयास किया लेकिन वह मां के बिना रोने लगा। बाद में बच्चा भी मां के साथ जेल चला गया।

हत्या के बाद मोबाइल तोड़कर फेंका

पति की हत्या के बाद पूजा ने अपना कीपैड फोन तोड़कर फेंक दिया था। पूजा को शक था कि पुलिस मोबाइल के माध्यम से उसकी साजिश का पता कर सकती है। पुलिस को जांच में पता चला है कि पूजा के मोबाइल नंबर से 28 जनवरी को आदेश को कई बार कॉल की गई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *