प्रधानमंत्री आवास में एक भी रुपया न दें, मांगने वालों की करें शिकायत : चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव….चकिया नगर पंचायत के 81 लाभार्थियों का चयन,, 44 लाभार्थियों को मिलेगी एक लाख रुपये की पहली किस्त, कल मिलेगा चंदौली में स्वीकृत पत्र, CM करेंगे शुभारंभ लखनऊ से, किसी के झांसे में न आएं
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत 697 लाभार्थियों की पहली सूची जारी
कल जिलाधिकारी कार्यालय के सभागार में मिलेगा स्वीकृति पत्र
दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री योगी करेंगे योजना का शुभारंभ
आवास के नाम पर पैसा मांगने वालों की करें लिखित शिकायत
चकिया, चंदौली। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को मिलने वाले आवास को लेकर चकिया नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सरकार द्वारा दिया जा रहा यह आवास पूरी तरह निशुल्क है, इसके नाम पर किसी को भी एक रुपया न दिया जाए। यदि कोई व्यक्ति धन की मांग करता है तो उसकी लिखित शिकायत तत्काल की जाए।




